x

यमुना में अमोनिया बढ़ने से उत्पादन प्रभावित, दिल्ली के कई इलाकों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से आज दिल्ली में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सोनिया विहार, वजीराबाद, भागीरथी, चंद्रावल और ओखला ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल का उत्पादन प्रभावित होगा। साकेत, कटवरिया सराय, पुष्प विहार, जाफराबाद, झिलमिल, कड़कड़डूमा, सिविल लाइंस, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, पटेलनगर, राजेंद्र नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, कालकाजी, तुगलकाबाद, संगम विहार, आंबेडकर नगर आदि जगहों पर जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।