नई दिल्ली समेत कई इलाकों में ठप रहेगी पानी की सप्लाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The federal
नई दिल्ली समेत कई इलाकों में आज पानी नहीं आएगा। इस बीच दिल्ली जल बोर्ड ने सलाह दी कि जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी जमा कर लें। मध्य दिल्ली समेत कई अन्य इलाकों में आज पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। इन इलाकों में चंद्रावल स्थित जल शोधक संयंत्रों से पेयजल आपूर्ति की जाती है। यह दोनों संयंत्रों के बीच शुक्रवार को इंटरकनेक्शन किया जाएगा। लिहाजा यह संयंत्र बंद रहेंगे।
