पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हथियारों का जखीरा बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
पंजाब में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फिरोजपुर में हथियारों का एक जखीरा बरामद किया है। कल शाम 7 बजे के आसपास जीरो लाइन पर तलाशी के दौरान बीएसएफ को हथियार और गोला बारूद का एक बड़ा जखीरा मिला। काफी बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी के बाद बीएसएफ ने बताया है कि, उन्होंने कई राउंड गोला-बारूद के साथ ही कई AK-47 राइफलें और पिस्टल भी बरामद की हैं।
