दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना, बारिश के लिए आज भी अलर्ट जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DNA India
दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना हुआ। कल कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज के लिए भी अलर्ट जारी किया। गुरुवार रात अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर में मानसून अंतिम समय में है। अगले तीन दिनों के लिए ग्रीन और येलो अलर्ट जारी किया गया। कल अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
