x

दिल्ली में आज से अगले 2 दिनों तक बदला रहेगा मौसम, हो सकती है बारिश

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

दिल्ली में आज से अगले दो दिन तक मौसम में बदलाव देखा जाएगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। बता दें सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 26.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को करीब 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ मध्यम स्तर तक की बारिश की संभावना जताई गई।