दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू और ऑड-ईवन का नियम खत्म, स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
आज डीडीएमए की समीक्षा बैठक में फैसला हुआ कि वीकेंड कर्फ्यू, बाजारों के लिए ऑड-ईवन नियम खत्म किया जाएगा। हालांकि, नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। दिल्ली में लगातार घटते कोरोना के मामले और कम होती संक्रमण दर को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया। जल्द औपचारिक ऐलान होगा। बैठक की अध्यक्षता अनिल बैजल ने की। स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान अभी बंद रहेंगे। शादी समारोह में भी 200 लोगों के शामिल होने पर छूट मिलेगी।
