दिल्ली में लगा वीकैंड कर्फ्यू, सरकारी दफ्तरों में पूरी तरह और निजी में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dna India
दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने डीडीएम की बैठक के बाद बताया कि दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। दिल्ली में जो भी सरकारी दफ्तर हैं, वहां जरूरी काम को छोड़कर सभी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। निजी कंपनियों में 50% स्टाफ ही काम करेगा। बसें और मेट्रो अब पूरी क्षमता के साथ चलेंगी लेकिन बिना मास्क के किसी को एंट्री नहीं मिलेगी। मास्क को हर हाल में अनिवार्य बनाया जाएगा।
