दिल्ली में एहतियात के साथ खुलेंगे साप्ताहिक बाजार, हफ्ते भर का ट्रायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना काल में बाजार भी बंद रहे। जिससे व्यापारियों के साथ-साथ खरीददारों को भी दिक्कतें हुईं। लेकिन अब खबर है कि सीएम केजरीवाल के आदेश पर दिल्ली में एहतियात के साथ अब साप्ताहिक बाजार खुलेंगे। बता दें दिल्ली सरकार ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए और अन्य सभी आवश्यक एहतियाती उपायों के साथ परीक्षण के आधार पर साप्ताहिक बाजारों को एक हफ्ते के लिए खोलने की अनुमति दी है।
