पहले 30 मिनट की देरी और फिर पीएम मोदी को रिपोर्ट थमाकर बैठक से निकलीं ममता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तूफान यास को लेकर कल पीएम मोदी की समीक्षा बैठक में ममता बनर्जी 30 मिनट देरी से पहुंची। यही नहीं यहां भी वो केवल रिपोर्ट थमाकर चली गईं। ममता ने मोदी को नुकसान की रिपोर्ट थमाई और 15 मिनट में ये कहकर निकल गईं कि उन्हें प्रभावित इलाकों का दौरा करना है। चर्चा है कि बैठक में शुवेंदु अधिकारी का नाम होने से नाराजगी के कारण ममता देर से पहुंचीं।
