पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, प्रदेश प्रमुख मजूमदार घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा को लेकर पूरे राज्य में जमकर हंगामा हो रहा है। इस बीच संदेशखाली जा रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार जख्मी हो गए हैं। खबर है कि पुलिस लाठीचार्ज में मजूमदार को चोट आई है और वे बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि हिंसा को लेकर आज मजूमदार ने संदेशखाली जाने का ऐलान किया था।