आज से 3 दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे डब्ल्यूएचओ महानिदेशक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस आज से 3 दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो पीएम मोदी संग कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वो आज राजकोट पहुंचेंगे जहां वो रात में रुकेंगे। बुधवार को घेब्रेसस गांधीनगर में पीएम मोदी के साथ ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे। जबकि मंगलवार को पीएम मोदी के साथ जामनगर में पारंपरिक चिकित्सा पर डब्ल्यूएचओ के वैश्विक केंद्र के शिलान्यास में शामिल होंगे।
