कौन थीं देश की पहली मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख, जिन्हें गूगल ने डूडल बनाकर किया याद?
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
शिक्षा के प्रति अलख जगाने वालीं देश की पहली मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख की आज जयंती है। फातिमा का जन्म 9 जनवरी, 1831 को पुणे में हुआ था। इस मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर उनको सम्मानित किया है। फातिमा शेख ने महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के साथ 1848 में स्वदेशी पुस्तकालय की स्थापना की थी, जो कि लड़कियों के लिए भारत के पहले स्कूलों में से एक था।