पहली बार विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में डब्ल्यूएचओ होगा शामिल, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: postsen
पहली बार विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में डब्ल्यूएचओ शामिल हो रहा है, जो आठ से 12 दिसंबर तक गोवा के पणजी में आयोजित की जाएगी। 11 दिसंबर को कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित होंगे और देश को आयुष चिकित्सा को लेकर कई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में 53 देशों के 400 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों सहित 4,500 से अधिक पंजीकृत प्रतिभागियों का जमावड़ा शामिल होगा।
