लू से दिल्ली पूरी बेहाल तो देश का 90% हिस्सा झुलस रहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: republic world
जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में लगातार लू खतरनाक होती जा रही है। देश का 90% से अधिक हिस्सा और पूरी दिल्ली लू से जूझ रही है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई। यह अध्ययन कैंब्रिज विश्वविद्यालय में रमित देबनाथ और उनके सहयोगियों द्वारा हुआ। ‘लू’ ने संयुक्त राष्ट्र के एसडीजी को प्राप्त करने की दिशा में भारत की प्रगति को पहले की तुलना में ज्यादा बाधित किया।
