WHO की मंजूरी ने 'कोवैक्सिन' का दुनियाभर में उपयोग का रास्ता खोला- ICMR प्रमुख
Shortpedia
Content Team
Image Credit: freepressjournal
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार शाम को हैदराबाद की भारत बायोटेक कंपनी द्वारा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के साथ मिलकर तैयार की गई कोरोना वायरस वैक्सीन 'कोवैक्सिन' को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इसके बाद भारतीयों को विदेश यात्रा में बड़ी राहत मिली है। इसी बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि इस मंजूरी ने 'कोवैक्सिन' का दुनियाभर में उपयोग का रास्ता खोल दिया।