"औरत नहीं, मर्द है पत्नी" सुप्रीम कोर्ट में पति ने डाली अर्जी, मांगा तलाक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट ने तलाक की मांग करने वाले पति की याचिका पर एक पत्नी को नोटिस जारी किया है। पति ने अपनी याचिका में कहा है कि पत्नी ने उसे धोखा दिया और उसके मेडिकल इतिहास से पता चलता है कि वह 'महिला' नहीं है। जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एमएम सुंदरेश की बेंच ने शुक्रवार को पत्नी से पति की याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है।
