दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी हवा, बारिश की संभावना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: One India
आज करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई जगहों पर बिजली, तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है। कल अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम रहा।
