पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, आंध्र प्रदेश में बारिश होगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Financial Express
समुद्री चक्रवात असानी कमजोर पड़ा। माना जा रहा है कि रास्ता बदलने की वजह से तूफान आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से नहीं टकराएगा। हालांकि, तूफान के असर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश हुई। तूफान के बीच ओडिशा के 11 मछुआरे समुद्र में फंस गए थे। करीब आठ घंटे में इन्हें रेस्क्यू किया गया। असानी की वजह से आज आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है।