पंजाब में सर्दी की छुट्टियां पड़ी; 24 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, विभाग ने जारी किए आदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
पंजाब में पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। सरकार ने सर्दियों की छुट्टियां कर दी है। हर साल की तरह से इस बार भी राज्य में 8 दिन तक स्कूल बंद रहेंगे। निदेशक स्कूल शिक्षा ने आदेश जारी कर दिए हैं। पंजाब में सरकारी, अर्द्ध सरकारी, मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी।
