कैराना से जुड़े हैं शाहीन बाग में पकड़ी गई हेरोइन की खेप के तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
शाहीन बाग में 100 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन और अन्य मादक पदार्थ की बरामदगी व उसे लाने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्करों के गिरोह के तार शामली जिले के कैराना और मुजफ्फरनगर से जुड़ रहे हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली की टीम ने गुरुवार को कैराना से दो लोगों को हिरासत में लिया और शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे टीम फिर से कैराना पहुंची। टीम ने थाने में डेरा डाला।
