20 दिन के अंदर कोर्ट ने सुनाया रेप के मामले में ऐतिहासिक फैसला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
राजस्थान में झुंझुनू पोक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के एक आरोपी व्यक्ति को फांसी की सजा सुनाई। अपराधी ने 2 अगस्त को एक बच्ची से दुष्कर्म किया था। पोक्सो कोर्ट ने कहा कि पहली बार कोर्ट में 20 दिन के अंदर दुष्कर्म के अपराधी को मौत की सजा सुनाई गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी विनोद बंजारा बर्तन बेचता था। बता दें कि आरोपी ने 2 अगस्त को एक बच्ची से उस समय दुष्कर्म किया जब उसके नाना-नानी वहां नहीं थे। आरोपी की उम्र करीब 23 साल बताई जा रही है।
