11 दिन बाद कब्र से बाहर निकाली गई जिंदा दफन की गई महिला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
ब्राजील में एक जिंदा महिला को मरा समझकर दफनाया गया। 37 साल की रोसांगेला अल्मेडा डॉस सैंटोस 11 दिनों तक कब्र में दफन रही। कब्रिस्तान के पास रहने वालों को लगातार चीख पुकार की आवाज आने के बाद महिला का पता चला। भीड़ ने ताबूत को बाहर निकाला तब महिला की सांसे चल रही थी। उसके शरीर में हलचल थी। हालांकि, महिला ने अगले दिन अस्पताल में दम तोड़ दिया।