x

गलत ग्रुप का खून चढ़ाने से महिला की मौत, परिजनों ने दर्ज कराई FIR

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbyte

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक सरकारी अस्पताल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। वहां, अस्पताल के कर्मचारियों ने सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित एक 25 वर्षीय महिला को गलत ग्रुप का खून चढ़ा दिया। इससे उसकी पहले तो गंभीर रूप से तबीयत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।परिजनों ने इसका विरोध करते हुए कुतरा पुलिस थाने में अस्पताल अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।