x

महिला ने फ्लाइट अटेंडेंट को घूंसा मारा, हुई 15 महीने की जेल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Tribune India

अमेरिका में एक महिला ने फ्लाइट अटेंडेंट को घूंसा मारा तो उसे 15 महीने की जेल हुई। इसके अलावा, तीन साल तक उसके हवाई सफर पर भी बैन लगा। घूंसा लगने से फ्लाइट अटेंडेंट का दांत टूट गया था। व्याविआना क्विनोनेज को सैक्रामेंटो और सैन डिएगो के बीच सफर करने के दौरान फ्लाइट अटेंडेट पर हमला करने के लिए लगभग 26,000 डॉलर की बहाली और 7,500 डॉलर का जुर्माना देने का आदेश दिया गया है।