साकेत कोर्ट में गवाही के लिए आई महिला को मारी गईं 4 गोलियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आज सुबह साकेत कोर्ट में एक महिला को गोली मारी गई। महिला को गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था। एनएससी थाना अध्यक्ष ने महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद सारे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला को एक के बाद एक 4 गोलियां मारी गई हैं।