प्रेमी संग भागने पर महिला को मिली तुगलकी सजा, कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घुमाया
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: NDTV.com
हालहि में मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला अपने पति को ना सिर्फ कंधे पर बैठाकर घूम रही है बल्कि लोग उसे पीटते भी नजर आ रहे हैं. दरअसल, झाबुआ के देवीगढ़ में शादीशुदा होने के बावजूद कथित तौर पर पड़ोस के गांव के एक युवक से प्रेम करने और पति छोड़कर उसके साथ भाग जाने के कारण भील पचांयत ने महिला को यह सजा सुनाई थी.
