पाकिस्तानी महिला शिक्षक ने खुद को बताया इस्लाम का पैगंबर, कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
एक पाकिस्तानी महिला शिक्षक ने मुहम्मद साहब की जगह खुद को इस्लाम का पैगंबर बताया। ईश निंदा के इस मामले में कोर्ट ने महिला को मौत की सजा सुनाई। उस महिला पर आरोप था कि उसने 2013 में मुहम्मद साहब को इस्लाम का पैगंबर मानने से इनकार कर दिया था और खुद को पैगंबर बताया था, जिसके बाद लाहौर पुलिस ने उस पर ईश निंदा का मुकदमा दर्ज किया था।
