पुलिस कस्टडी में युवती की मौत के बाद ईरान में महिलाओं ने बाल काटे, हिजाब जलाए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पुलिस कस्टडी में महसा अमिनी की मौत के बाद तेहरान में पुलिस की कार्रवाई के विरोध में महिलाएं विरोध जताते हुए बाल काट रही हैं और हिजाब जला रही हैं। महिला पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके लिखा- ईरान की महिलाएं पुलिस कस्टडी में 22 साल की महसा अमिनी की मौत और हिजाब पहनना मेंडेटरी होने का विरोध बाल काटकर और हिजाब जलाकर दिखा रही हैं।
