अफगानिस्तान में हजारा, ताजिक, हिंदू और अन्य समुदाय की महिलाएं ज्यादा असुरक्षित- यूएन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं और लड़कियों पर काफी बंदिशें लगा रखी हैं। यूएन के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने चिंता जताते हुए कहा कि नस्ली और धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाएं युद्ध ग्रस्त देश में सर्वाधिक असुरक्षित हैं। इनमें हजारा, ताजिक, हिंदू और अन्य समुदाय की महिलाएं शामिल हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि देश में तेजी से महिलाओं को संस्थानों के सार्वजनिक जीवन से मिटाने की कोशिश की जा रही है।
