दिल्ली में वर्क फ्रॉम होम हुआ खत्म, 9 तारीख से खुलेंगे स्कूल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार ने कई पाबंदियां लगाईं थीं। अब वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद उन पाबंदियों को हटाने का फैसला लिया गया है। ऐसे में राजधानी में बंद प्राथमिक स्कूलों को भी फिर से 9 नवंबर से खोले जाने का फैसला किया गया है। सरकार ने अपने 50 प्रतिशत कर्मियों के घर से काम करने के आदेश को भी वापस ले लिया है।
