फ्रांसीसी एयरपोर्ट समेत पेरिस के चार्ल्स डे गॉल एयरपोर्ट पर कर्मचारियों की हड़ताल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फ्रांसीसी एयरपोर्ट समेत पेरिस के चार्ल्स डे गॉल एयरपोर्ट पर कर्मचारियों ने हड़ताल की। इससे उड़ानें प्रभावित हुईं। कर्मियों ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए वेतन बढ़ाने की मांग पर यह हड़ताल की। कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक 17 उड़ानों के संचालन में बाधा डाली। ये मुख्यत: छोटी दूरी की उड़ानें थीं। मजदूर संघों ने कहा कि हड़ताल रविवार तक जारी रह सकती है।