विश्व एड्स दिवस: स्वास्थ्य संगठनों का साल 2030 तक एड्स को हराने का लक्ष्य
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
एड्स के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिहाज से हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में करीब 3.79 करोड़ से अधिक लोग एचआईवी एड्स से संक्रमित हैं। स्वास्थ्य संगठन 2030 तक एड्स को खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। हालांकि यूएनएड्स के कार्यकारी निदेशक विनी ब्यानिमा कहती हैं कि इस लक्ष्य को प्राप्त करना काफी कठिन हो सकता है।
