आज ही 1978 में जन्मी दुनिया की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी लुई ब्राउन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन साल 1978 में इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में आईवीएफ तकनीक से लुई ब्राउन का जन्म हुआ था। जन्म के समय वो ढाई किलोग्राम वजन की थी। आज आईवीएफ तकनीक भारत समेत दुनिया के कई देशों में प्रचलित है। इन विट्रो फर्टिलाइजेशन गर्भधारण करवाने की एक कृत्रिम प्रक्रिया है। ये तकनीक उन महिलाओं के लिए विकसित की गई है, जो किन्हीं कारणवश गर्भधारण नहीं कर पाती हैं।
