दुनिया की सबसे बड़ी न्यूयॉर्क सिटी मैराथन कोरोना महामारी के चलते रद्द
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
कोरोना संक्रमण के कारण इस साल एक नवंबर को होने वाली न्यूयॉर्क सिटी मैराथन रद कर दी गई है। कोरोना संक्रमण से एहतियातन ये कदम उठाया गया है। मेयर के कार्यालय से विचार-विमर्श के बाद धावकों, स्वयंसेवियों, दर्शकों और अन्य की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। बता दें अमेरिका में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामलें न्यूयॉर्क से ही सामने आए हैं।