ज़ाम्बिया में मिला विश्व का सबसे बड़ा बगैर तराशा हुआ पन्ना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: robb report
हाल ही में ज़ाम्बिया में विश्व का सबसे बड़ा बगैर तराशा हुआ पन्ना मिला। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ये जानकारी दी है। आपको बता दें, इस पन्ना का वज़न 7,525 कैरेट है। भूवैज्ञानिक मानस बनर्जी, रिचर्ड कपेटा और उनकी टीम ने जुलाई 2021 में इसे खोजा था। इसका नाम चिपमबेले रखा गया। जिसका मतलब ज़ाम्बिया की स्थानीय भाषा में 'गैंडा' होता है। जानकारों के मुताबिक, पन्ना 'क्रिप्टोनाइट' जैसा दिखता है।
