1 अरब 69 लाख रुपए में बिका दुनिया का सबसे बड़ा सफेद हीरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: cnn
दुनिया का सबसे बड़ा सफेद हीरा 'द रॉक' आखिरकार बिक गया है। इसकी नीलामी 1 अरब 69 लाख रुपए में हुई। हीरा किसने खरीदा, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। करोड़ों की कीमत वाला हीरा 228.31 कैरेट का है। इस हीरे के तीन खरीदार अमेरिका के और दो अन्य मिडिल ईस्ट के रहने वाले थे। ये हीरा 2000 के दशक की शुरुआत में खदान से निकाला गया था।
