वैज्ञानिकों ने 55 करोड़ साल पुराने जीवाश्म में खोजा 'दुनिया का सबसे पुराना भोजन'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी की एक टीम ने आश्चर्यजनक खोज की। वैज्ञानिकों की टीम ने 55 करोड़ साल पुराने जीवाश्म में 'दुनिया के सबसे पुराने भोजन' के अवशेष खोजे हैं। वैज्ञानिकों ने इसके लिए 2018 में रूस में मिले स्लग जैसे दिखने वाले किम्बरैला नामक जीव के जीवाश्म का विश्लेषण किया। टीम ने जीव की आंत में संरक्षित साईटॉस्टेरल मॉलिक्यूल्स की पहचान की जो पौधों में मिलने वाली एक वसा है।