विश्व की सबसे उम्रदराज महिला का 118 साल की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: people
विश्व की सबसे उम्रदराज महिला फ्रांसीसी नन ल्यूसिल रैंडन का 118 साल की उम्र में निधन हुआ। फ्रांस के टूलॉन शहर में मंगलवार रात दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले साल 119 वर्षीय दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जापान के केन तनाका के निधन के बाद 118 वर्षीय सिस्टर ल्यूसिल रैंडन दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति बनी थीं। नन ल्यूसिल रैंडन का जन्म 1904 में एल्स में हुआ था।
