दुनिया के इकलौते शाकाहारी मगरमच्छ की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: telegraph india
दुनिया के इकलौते शाकाहारी मगरमच्छ की मौत हुई। जो 70 सालों से श्री अनंतपद्मनाभ स्वामी मंदिर परिसर के तालाब में रहता था। इसका नाम बाबिया था। मगरमच्छ शनिवार से गायब था। लेकिन रविवार रात उसका शव तालाब में तैरता दिखा। पुलिस और पशुपालन विभाग को जानकारी दी गई। जिसके बाद मगरमच्छ के शव को देखने के लिए लोग जमा हुए। सैकड़ों लोग दुनिया के इकलौते शाकाहारी मगरमच्छ को देखने पहुंचे।
