चक्रवाती तूफान का रुप ले सकता है 'यास', अंडमान पहुंचा दक्षिण पश्चिम मानसून
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
अंडमान से सटी दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में पहुंचकर मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मानसून ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण हिस्से, निकोबार द्वीप समूह समेत दक्षिण अंडमान सागर, उत्तरी अंडमान सागर के काफी बड़े हिस्से में दस्तक दी। मानसून 27 मई से 2 जून के मध्य केरल के तट पर दस्तक दे सकता है। दूसरी तरफ 'यास' आज चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। ओडिशा ने कई जिलों को अलर्ट किया।
