दिल्ली में यमुना नदी तीसरी बार खतरे के निशान से ऊपर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Print
दिल्ली में यमुना का जलस्तर तीसरी बार खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया। शुक्रवार को करीब छह बजे तीसरी बार यमुना का जलस्तर 205.38 मीटर के पार पहुंच गया, जिससे यमुना के आस पास रहने वाले लोगों की चिंता बढ गई। जलमग्न राजघाट परिसर से शुक्रवार को ही पानी निकाला गया। पानी बढ़ने पर यमुना के करीब स्थित इस गहरी जगह पर फिर से पानी भरने का खतरा है।