दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा, आज 205.43 मीटर हुआ दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zeenews
दिल्ली में यमुना के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह 6 बजे जलस्तर 205.43 मीटर दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को जलस्तर बढ़कर 205.83 मीटर तक पहुंच गया था। यमुना नदी का जलस्तर कम होने के कारण दिल्ली के ट्रैफिक सिस्टम में भी सुधार हो रहा है। कई सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। वहीं, कुछ सड़कों पर पर आवाजाही अभी भी प्रभावित है।