यासीन मलिक ने किया था महबूबा मुफ्ती की बहन रूबिया सईद का अपहरण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बहन रूबिया सईद ने अपने किडनैपर्स की पहचान की है। इनमें अलगाववादी नेता यासीन मलिक समेत 4 लोग शामिल हैं। इस मामले में रूबिया पहली बार कोर्ट में पेश हुई थीं। वे फिलहाल तमिलनाडु में रहती हैं। 1990 की शुरुआत में सीबीआई ने केस की जांच शुरू की थी। यासीन मलिक अभी जेल में है। उसे टेरर फंडिंग मामले में उम्रकैद मिली है।
