13 राज्यों में येलो अलर्ट, मुंबई में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण-पश्चिम भारत को भिगोने के बाद मानसून उत्तर-पूर्वी राज्यों में सक्रिय हो गया है। ओडिशा- पश्चिम बंगाल में और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश ने दस्तक दी। मुंबई में मंगलवार सुबह जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश का अनुमान जताया। मौसम विभाग ने जर्जर इमारतों को खाली करने की चेतावनी दी है। मध्यप्रदेश में प्री मानसून बारिश ने तरबतर कर दी है।
