हरियाणा में येलो अलर्ट जारी, अगले पांच दिन रहेगी भीषण गर्मी, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा में आगामी पांच दिन तक भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग की तरफ से इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की तरफ से आने वाली शुष्क और गर्म हवाएं चलेंगी। इनके असर से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। साथ ही भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखने को मिलेगा।