कल देश में 18,795 नए संक्रमित मिले, 201 दिन बाद 20 हजार के नीचे दैनिक संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कल देश में 18,795 नए संक्रमित सामने आए। करीब 201 दिनों के बाद देश में पहली बार कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार के नीचे है। कोरोना से होने वाली मौतों में भारी कमी आई। कल 179 लोगों की मौत हुई। हालांकि इस दौरान 26,030 लोग स्वस्थ भी हुए । फिलहाल कोरोना के 2,92,206 एक्टिव मरीज हैं। यह आंकड़ा भी 192 दिनों बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा।
