x

युवक ने अमेजन पर पासपोर्ट कवर ऑर्डर किया, डिलीवरी में मिला कवर सहित असली पासपोर्ट

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Twitter

इंडिया टुडे के अनुसार, केरल के वायनाड जिले के कनियाम्बेट्टा निवासी मिथुन बाबू ने 30 अक्टूबर को ई-कॉमर्स अमेजन पर एक पासपोर्ट कवर का ऑर्डर दिया था। इसके बाद कंपनी ने 1 नवंबर को पैकेट में ऑर्डर किए गए पासपोर्ट कवर के साथ एक वास्तविक पासपोर्ट भी था। हालांकि, यह किसी अन्य का पासपोर्ट था। मिथुन ने बताया कि पासपोर्ट पर लिखी डिटेल के मुताबिक असली पासपोर्ट केरल के त्रिशूर में रहने वाले मुहम्मद सलीह का था।