गुजरात दंगा मामले में जाकिया जाफरी को सुप्रीम कोर्ट से झटका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: new indian express
गुजरात दंगों में पीएम नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देने वाली विशेष जांच दल की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया। इस रिपोर्ट के खिलाफ जाकिया जाफरी की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। बता दें कि 2002 में हुए दंगों की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। इस एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 64 लोगों को क्लीन चिट दी थी।
