जेलेंस्की बोले- हथियार भेजने में जितनी देर करोगे, उतने यूक्रेनी मारे जाएंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
यूक्रेन को हथियार भेजने में देरी कर रहे पश्चिम देशों पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की भड़कते हुए कहा कि, हथियार भेजने में जितनी देरी होगी, उतनी ज्यादा यूक्रेनियों की मौत होगी। उन्होंने पश्चिम देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि, लड़ाई का भविष्य आप के निर्णय पर निर्भर करता है। इस बीच क्रीमियन ह्यूमन राइट्स ग्रुप ने दावा किया कि, रूसी सैनिकों ने मैरियूपोल से लगभग 150 बच्चों को जबरन उठाया।
