10 मंत्री और 20 विधायक निकले कोरोना संक्रमित, उपमुख्यमंत्री ने दी सख्त पाबंदियों की चेतावनी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण देश में संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। महामारी की दोनों लहरों की तरह इस बार भी महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में तेज उछाल नजर आ रहा है। हालात यह है कि अब तक 10 मंत्री और 20 विधायकों में भी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मामलों के बढ़ने पर सख्त पाबंदियां लागू करने की चेतावनी दी है।